Monday, 9 March 2009

डॉक्टर मिशन पर "पिंकी"


( हेल्लो दोस्तों....पिछले दिनों मैंने "स्माईल पिंकी " से जुड़ी पिंकी के ऊपर अपनी टूटी -फूटी भाषा में मैंने कुछ लिखने की कोशिश की थीलेकिन जब पिंकी वापस इंडिया लौटी तो मेरे दिमाग में फ़िर से कुछ लिखने का ख्याल आयामैंने पेपर पर तो लिख लिया था, लेकिन व्यस्त होने की वजह से ब्लॉग पर नहीं लिख पाया थाहालाँकि ख़बर पुरानी हो गयी है लेकिन दिल नहीं मानाइसलिए आज फ़िर से कुछ लिखने की कोशिश कर रहा हूँउम्मीद करता हूँ आप पसंद करेंगे....)

पिछली बार जब हमने पिंकी के बारे में लिखा था तो पिंकी को लेकर हमने देश के लोगों में कुछ बदलाब के सपने देखे थे। अब ये सपना सच होता दिखायी दे रहा है। और इसकी शुरुआत ख़ुद पिंकी के पिता ने की है। अवार्ड जितने के बाद शॉर्ट डॉक्मेंट्री फ़िल्म "स्माईल पिंकी" की लिटिल स्टार पिंकी सोवकर भी जब अमेरिका से लौटी तो, जोरदार स्वागत हुआ। अमेरिका से लौटने के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने भी पिंकी को आमंत्रित किया था।प्रधानमंत्री की पत्नी गुरशरण कौर ने पिंकी को ढेरों गिफ्ट्स देकर पिंकी की खूब आवाभगत की।
पिंकी के पिता राजेंद्र सोनकर ने एक बड़ी दिलचस्प बात बताई की-जिस वक्त फ़िल्म को ऑस्कर अवार्ड का ऐलान हुआ, तब पिंकी को नींद आ चुकी थी। उठते ही उसने सबसे पहले पूछा-हम जीत गईली, बाऊ ? तब उनहोंने 'हां' में जवाब दिया और उसके चेहरे पर मुस्कान तैर गयी। पिंकी के पिता ने कहा की अब उनकी सोच बदल गयी है, की लड़कियां माँ-बाप पर बोझ होती है। वह कहतें हैं की पिंकी की वजह से ही आज मैं अमेरिका में इतने बड़े-बड़े लोगों से मिल सका। अब मैं पिंकी को डॉक्टर बनाने का सपना हर हाल में पुरा करूँगा। वह मुझ से कहती है की मैं डॉक्टर बनकर क्लेफ्ट लिप बच्चों का इलाज करना चाहती हूँ। मैं उसकी यह चाहत पुरी करूँगा। इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए पहले ही इंदौर के एक डॉक्टर दम्पति ने भी साथ देने की घोषणा कर चुके है। अब मुझे भी पिंकी के इस सपने को हकीकत में बदलने का इन्तेजार रहेगा। ताकि वो अपनी तरह के उन तमाम बच्चों के एक नयी जिन्दगी दे सके, जो जलालत भरी जिन्दगी जी रहे है। इसके लिए हमारी तरफ़ से पिंकी को ढेर सारी शुभकामनाएं....और अब उम्मीद करता हूँ पिंकी के पिता की तरह उन तमाम लोगों की सोच बदल गयी होगी, जो अब तक आपनी बेटियों को कमजोर या ख़ुद पर बोझ समझते थे...)

No comments:

Post a Comment